Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

वाराणसी: बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद योगी ने शुरू किया स्कूल चलो अभियान, 5 निपुण बच्चों को किया सम्मानित - INA NEWS

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह काशी में बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने बाबा कालभैरव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। दर्शन-पूजन के बाद सीएम योगी ने काशी से ही पूरे प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री ने यहां पांच निपुण बच्चों को बैग और किताबें भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी ली।

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले शिक्षा सरकार के एजेंडे में शामिल नहीं थी। गरीब बच्चों की पढ़ाई को लेकर किसी को चिंता नहीं थी और नकल जैसी घटनाएं आम थीं। अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है। परिवेश और पद्धति दोनों में बदलाव आया है। बच्चों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा भी दी जा रही है, ताकि उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।
मुख्यमंत्री सुबह 9:15 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे और करीब 10:50 बजे वहां से रवाना हुए।
‘स्कूल चलो अभियान’ का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत सभी बालक-बालिकाओं को स्कूल तक लाने और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा

Post a Comment

0 Comments