Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

मौसम विभाग का अलर्ट : 32 जिलों में लू की चेतावनी, तापमान लगातार बढ़ेगा - INA NEWS

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में इस बार गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए बहुत पहले ही अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ही भीषण गर्मी और लू का प्रकोप पूरे प्रदेश में फैल गया है। पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में तपिश इतनी तेज है कि लोग सुबह 7 बजे से ही घरों के अंदर दुबकने को मजबूर हो रहे हैं।

बुंदेलखंड, मध्य प्रदेश से सटे दक्षिणी जिलों और पूर्वांचल के कई इलाकों में गर्म हवाओं (लू) के थपेड़े लोगों की सांसें रोक रहे हैं।मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, 25 अप्रैल तक गर्मी का क्रम लगातार बढ़ता ही जाएगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया, “शुष्क पछुआ हवाओं और मौसम की वर्तमान स्थिति के कारण कई जिलों में लू चलने की स्थिति बन गई है। दिन के तापमान में 3-4 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। फिलहाल 25 अप्रैल तक कोई बड़ी राहत की उम्मीद नहीं है। 

मंगलवार को इन जिलों ने तोड़े रिकॉर्डमंगलवार को प्रदेश का सबसे गर्म स्थान बांदा रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद सुल्तानपुर में 43.4 डिग्री और प्रयागराज में 43.2 डिग्री तापमान रहा। कई अन्य जिलों में भी तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया।मौसम विभाग ने बुधवार को 32 जिलों में लू  की चेतावनी जारी की है। इनमें बांदा, हमीरपुर, झांसी, चित्रकूट, महोबा, ओरैया, जालौन, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़ समेत कई महत्वपूर्ण जिले शामिल हैं।आम जनजीवन पर असरसुबह 7 बजे से ही तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही है। बाजारों, बस स्टैंडों और रेलवे स्टेशनों पर भीड़ कम दिख रही है।

स्कूलों में दोपहर की छुट्टी बढ़ा दी गई है और कई जगहों पर सुबह के समय ही क्लास खत्म कर दी जा रही हैं।अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और लू लगने के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है।

कब मिलेगी राहत?
मौसम विभाग के अनुसार, 26 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे बादलों की आवाजाही बढ़ेगी, हवाओं की दिशा बदलेगी और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या आंधी के साथ गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन 25 अप्रैल तक स्थिति और बिगड़ने की आशंका है।

सावधानी के उपाय 
(सरकारी और डॉक्टरों की सलाह)दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से पूरी तरह बचें।
खूब-खूब पानी पिएं, नारियल पानी, ORS, लस्सी और मौसमी फलों का सेवन करें।
हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें, सिर पर कपड़ा या छाता जरूर रखें।
बुजुर्गों, बच्चों और हृदय रोगियों पर विशेष नजर रखें।
जानवरों को भी छाया और पानी उपलब्ध कराएं।


Post a Comment

0 Comments