Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

यूपी बोर्ड रिजल्ट कल घोषित : 23 अप्रैल को शाम 4 बजे 10वीं-12वीं के नतीजे , टॉपर्स लिस्ट भी जारी होगी - INA NEWS

लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार, 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रिजल्ट घोषणा के साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी।
 
इंटरमीडिएट (12वीं) के नतीजे आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के अनुसार अलग-अलग घोषित किए जाएंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा।2026 बोर्ड परीक्षा के आंकड़ेयूपी बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल 52,30,297 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 

हाईस्कूल (10वीं): 27,50,945 परीक्षार्थी
छात्र: 14,38,682  
छात्राएं: 13,12,263

इंटरमीडिएट (12वीं): 24,79,352 विद्यार्थी  
छात्र: 13,03,012  
छात्राएं: 11,76,340

छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साहरिजल्ट घोषणा को लेकर पूरे प्रदेश में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में उत्सुकता का माहौल है। लाखों विद्यार्थी अपने परिणाम जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर नजरें टिकाए हुए हैं। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ही इस्तेमाल करें और किसी भी फर्जी लिंक या अफवाह से बचें।

रिजल्ट कैसे चेक करें?
आधिकारिक वेबसाइट: upmsp.edu.in छात्र अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स डालकर रिजल्ट देख सकेंगे। मार्कशीट और प्रमाण-पत्र बाद में डाउनलोड किए जा सकेंगे।

Post a Comment

0 Comments