Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

बिजनौर : शादी से इनकार पर प्रेमिका की गला रेतकर हत्या, खुद को भी चाकू मारा - INA NEWS

बिजनौर: प्रेम प्रसंग में आई दरार ने एक बार फिर खूनखराबे का रूप ले लिया। बिजनौर की कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक 18 वर्षीय लड़की कशिश की उसके प्रेमी राहुल ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी। शादी करने से इनकार करने पर राहुल ने कशिश की गर्दन में चाकू घोंप दिया। इसके बाद राहुल ने खुद को भी चाकू मार लिया।

घटना का विवरण
पुलिस के अनुसार, कशिश के पिता जाकिर बस चलाते हैं। मंगलवार को वे बस लेकर दिल्ली गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी शाहीन रिश्तेदारी में अंबाला गई हुई थीं। घर पर सिर्फ कशिश अकेली थी। इसी दौरान राहुल वहां पहुंच गया। दोनों कमरे में बंद थे।पड़ोसियों ने अंदर से चीख-पुकार सुनी तो तुरंत दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। पड़ोसी अरमान ने बताया कि राहुल कशिश का गला दबाए हुए था और उसके गले से खून बह रहा था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को घायल अवस्था में जिला मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने कशिश को मृत घोषित कर दिया। राहुल का इलाज चल रहा है।

चार साल पुराना प्रेम प्रसंग
दोनों के बीच तीन-चार साल से प्रेम संबंध चल रहा था। एक साल पहले राहुल कशिश को हरिद्वार ले गया था और उसे अपने साथ रखना चाहता था। राहुल ने पूछताछ में बताया कि वह चार साल से अपने घर नहीं गया है। कशिश पहले शादी की बात करती थी, लेकिन अब इनकार कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और राहुल ने गुस्से में वारदात को अंजाम दिया।एसपी अभिषेक झा ने बताया कि प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर युवक क्षुब्ध हो गया था। उसने प्रेमिका की हत्या कर दी और खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। लोगों ने प्रेम संबंधों में बढ़ रही घटनाओं पर चिंता जताई। कांशीराम कॉलोनी के रहवासियों ने कहा कि युवाओं को सही मार्गदर्शन की जरूरत है।


Post a Comment

0 Comments