जनपद शाहजहांपुर शहर के नगर निगम कार्यालय परिसर में स्थापित 'काकोरी कांड 'के अमर शहीदों की प्रतिमाओं के साथ निर्माण एजेंसी की घोर लापरवाही सामने आई है। रविवार रात बुलडोजर चलाकर प्रतिमाओं को हटाने के प्रयास में ये टूट गईं, जिससे पूरे शहर में रोष व्याप्त हो गया है।
नगर निगम के पास 'स्मार्ट रोड' निर्माण कार्य चल रहा है। इसी क्रम में कार्यालय परिसर में लगी काकोरी केस के शहीदों अशफाक उल्ला खां, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल और ठाकुर रोशन सिंह समेत अन्य अमर बलिदानियों की पुरानी प्रतिमाओं को हटाकर नई प्रतिमाएं लगाई जानी थीं। इस कार्य के लिए नगर निगम ने एक एजेंसी को 40 लाख रुपये की निविदा पर ठेका दिया था।
सूत्रों के अनुसार, संबंधित ठेकेदार ने नगर निगम अधिकारियों को कोई सूचना दिए बिना रविवार रात अंधेरे में बुलडोजर से प्रतिमाओं को हटाने का काम शुरू कर दिया। इस दौरान लापरवाही बरती गई, जिससे प्रतिमाएं खंडित हो गईं। टूटी हुई प्रतिमाओं और उनके नाम वाले पत्थरों को भी मलबे के साथ डंपिंग ग्राउंड में फेंक दिया गया।
सोमवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने यह दृश्य देखा तो उनके बीच भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही *महापौर अर्चना वर्मा* मौके पर पहुंचीं और नगर निगम अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
उधर, 'समाजवादी पार्टी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष 'अखिलेश यादव' ने इस घटना की घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि शहीदों की प्रतिमाओं के साथ इस तरह की लापरवाही असहनीय है और भावनाओं को आहत करने वाली है।
नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि पुरानी प्रतिमाओं को हटाकर उनकी जगह नई प्रतिमाएं लगाई जाएंगी और घटना की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374