प्रयागराज के शिवकुटी थाना क्षेत्र के तेलियरगंज इलाके में एक चौंकाने वाला सड़क हादसा हो गया। दबिश अभियान से वापस लौट रही "नैनी थाने" की पुलिस टीम की गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में तीन दरोगा और एक महिला सिपाही समेत कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।
घायलों की पहचान दरोगा हर्ष कुमार,दरोगा धर्मेंद्र कुमार ,दरोगा बलिरा,दरोगा संगीता के रूप में हुई है और अन्य पुलिसकर्मी भी साथ में थे सभी घायलों को तुरंत एसआरएन अस्पताल (स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
नैनी थाने की टीम दबिश देने के लिए गई थी। वापसी के दौरान तेलियरगंज के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद गाड़ी पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार या सड़क की स्थिति कारण हो सकता है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374