सोनभद्र जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआवारी सिरसोती गांव में मंगलवार रात एक दर्दनाक हत्या की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। आपसी विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी पर लोहे की रॉड से जोरदार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
मृतका की पहचान कुसुम जाटव (31 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात घर में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर पति ने लोहे की रॉड उठाई और सिर तथा पेट पर लगातार वार कर दिए। वार इतने भीषण थे कि कुसुम लहूलुहान होकर मौके पर ही दम तोड़ गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पति को मौके से ही हिरासत में ले लिया।
पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है। प्राथमिक जांच में घरेलू विवाद को हत्या का कारण बताया जा रहा है। आगे की जांच जारी है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा की बढ़ती समस्या पर सवाल उठा रही है। इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस अतिरिक्त बल तैनात किए जाने की बात कही जा रही है।
.png)
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374