उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने मेरठ के हापुड़ रोड स्थित लब्बैक फार्म हाउस, हाजीपुर में आयोजित ईद मिलन समारोह के दौरान दिए गए भाषण में कई विवादित बयान दिए, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सभा को संबोधित करते हुए शौकत अली ने कहा, “आप मुझे 111 नहीं, सिर्फ 11 विधायक जिताकर दे दीजिए। आपसे वायदा करता हूं कि अगर किसी मुसलमान का एनकाउंटर होगा तो एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा। मैं इसी वादे के साथ यहां से जा रहा हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि मुसलमानों को अपनी मस्जिदों और मदरसों की हिफाजत के लिए “एक डंडा, एक झंडा और एक नेता” बनाना होगा तथा विधानसभा तक पहुंचना होगा। शौकत अली ने विकास की असमानता पर भी सवाल उठाते हुए कहा, “विकास सिर्फ गोरखपुर और सैफई में ही नहीं, मेरठ में भी होना चाहिए।” उन्होंने मेरठ के कप्तान के सड़क पर नमाज पढ़ने वालों के लाइसेंस रद्द करने वाले बयान का जिक्र करते हुए रामनवमी जुलूस के दौरान मस्जिद के सामने “नागिन डांस” करने वालों पर कार्रवाई की उम्मीद जताई।
अली ने आरोप लगाया कि मुसलमानों के साथ सबसे ज्यादा नाइंसाफी हुई है मदरसों पर ताले लगे, इल्जाम के आधार पर घरों पर बुलडोजर चले और लोगों को गोलियां मारी गईं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में मुसलमानों की भूमिका रही, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला।
इस बयान के बाद प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने शौकत अली की भाषा से असहमति जताते हुए कहा कि उनके बयान BJP को फायदा पहुंचा रहे हैं और AIMIM को “BJP का भाई” बताया।
मेरठ पुलिस ने शौकत अली के खिलाफ लोहियानगर थाने में भड़काऊ भाषण देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब AIMIM यूपी में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इससे पहले भी शौ
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374