उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के सैदनगर क्षेत्र में टेलर की 'खौफनाक हत्या' का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक दर्जी 'कुंवरपाल उर्फ कलुवा' की हत्या उसके ही भांजे '(निवासी निपनिया, थाना शहजादनगर) और उसके दोस्त 'जितेंद्र उर्फ छोटू' (निवासी गहलोइया, थाना मिलक) ने एकतरफा प्यार की रंजिश में की।
वीरेंद्र मृतक कलुवा की पत्नी (अपनी मामी) से मोबाइल पर बातचीत करता था। कलुवा ने इसे लेकर विरोध जताया और डांटा, जिससे वीरेंद्र नाराज हो गया। वह कई दिनों से मामा को रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर रहा था।
13 मार्च 2026 की रात को कलुवा सैदनगर में अपनी टेलरिंग दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। वीरेंद्र और जितेंद्र ने पहले उनकी रैकी की। फिर तीनों ने मिलकर बीयर खरीदी और सड़क किनारे खेत के पास बैठे। आरोपी दोनों ने खुद बीयर नहीं पी, बल्कि चुपचाप गिरा दी ताकि केवल कलुवा नशे में हों।
जब कलुवा नशे में धुत हो गए, तो दोनों ने मफलर से उनका गला घोंट दिया। हत्या को सड़क दुर्घटनाका रूप देने के लिए उन्होंने कलुवा को उनकी बाइक (स्प्लेंडर) पर बैठाया। एक आरोपी ने बाइक पकड़ रखी और दूसरे ने एक्सीलेटर खींच दिया। बाइक आगे जाकर गिरी और शव बाइक के नीचे आ गया। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
कलुवा का शव उसी रात सैदनगर के लालपुर सड़क किनारे घास में पड़ा मिला। गले और चेहरे पर चोट के निशान देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक के भाई अपुल की तहरीर पर थाना टांडा में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। शुरू में पुलिस को भी यह मामला सड़क हादसा ही लगा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गहन जांच शुरू हुई।
सीडीआर रिपोर्ट, मोबाइल लोकेशन और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस को वीरेंद्र पर शक हुआ। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सारा राज उगल दिया। सोमवार (23 मार्च 2026) को पुलिस ने भटपुरा मजरा के आगे मोड़ के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल मफलर स्प्लेंडर बाइक, दो मोबाइल फोन और बीयर की खाली कैनें बरामद कर ली हैं। मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं बढ़ा दी गई हैं।
एएसपी अनुराग सिंह' ने बताया कि आरोपी घर भी आया था ताकि शक न हो, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों से सच्चाई सामने आ गई। सीओ कीर्ति निधि आनंद ने कहा कि मामले का खुलासा हो गया है और आगे की जांच जारी है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374