आगरा के ताजगंज क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ नगर में एक जघन्य हत्याकांड ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। जूता कारखाना संचालक दिनेश कुमार की 8 वर्षीय बेटी प्रज्ञा (कक्षा एक की छात्रा) मंगलवार दोपहर घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई। लगभग 28 घंटे बाद बुधवार रात उसी घर की पहली मंजिल पर किरायेदार सुनील के कमरे में रखे आटे के ड्रम से उसका शव बरामद किया गया।
परिजनों के अनुसार, प्रज्ञा मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे घर में खेल रही थी। कुछ बच्चों के साथ खेलने के बाद वह अचानक गायब हो गई। परिवार को लगा कि वह ट्यूशन पढ़ने गई होगी, लेकिन शाम 4:30 बजे तक जब वह नहीं लौटी तो परिवार ने आसपास तलाश शुरू की। टीचर से संपर्क करने पर पता चला कि प्रज्ञा ट्यूशन नहीं आई थी। परिवार ने पुलिस को सूचना दी और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें दोपहर 2 बजे प्रज्ञा गली की एक दुकान से चिप्स का पैकेट लेती दिखी।
तलाश के दौरान परिवार ने पुलिस को बताया कि घर की पहली मंजिल पर किरायेदार सुनील अपनी मां के साथ रहता था। मंगलवार शाम से दोनों गायब थे। पुलिस ने सुनील के कमरे का ताला तोड़ा तो एक बोरे में आटे का ड्रम रखा मिला। ड्रम खोलते ही अंदर प्रज्ञा का शव दिखा, जिससे मौके पर मौजूद सभी के होश उड़ गए।
आरोपी सुनील घटना के बाद से फरार है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। सुनील मोहल्ले का ही रहने वाला था। कोरोना काल में कर्ज के कारण उसका मकान बिक गया था, इसलिए वह इस घर में किराए पर रहने लगा था। उसकी पत्नी गलत आदतों के कारण उसे छोड़कर चली गई थी। वह अकेला रहता था और उसकी मां कभी-कभी उसके पास आती थीं। सुनील के पास मोबाइल भी नहीं था, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो रहा है।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि सुनील पर कभी ऐसा शक नहीं था। बच्ची के चाचा पवन ने कहा कि घर तीन मंजिला है भूतल पर सात भाइयों का परिवार रहता है, दूसरी मंजिल पर जूता कारखाना है, और सुनील पहली मंजिल पर रहता था।
एसीपी ताज सुरक्षा पीयूष कांत राय के नेतृत्व में चार टीमें बनाई गई थीं। पुलिस कई घरों की छतों और इलाके में छानबीन कर रही है। हत्या के कारणों की जांच जारी है। इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजन आक्रोशित हैं।
यह घटना पूरे आगरा में गहरे दुख और गुस्से का माहौल पैदा कर रही है। पुलिस आरोपी सुनील को जल्द गिरफ्तार करगी .
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374