Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

लखनऊ : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना - INA NEWS


 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला और निवेश के नाम पर किए गए MOU को फर्जी बताते हुए निशाना साधा।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार झूठे प्रचार और दिखावे के लिए नकली MOU $ AOU साइन करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा किए गए ज्यादातर MOU फर्जी हैं, क्योंकि इनमें जमीनी स्तर पर कोई निवेश या काम नहीं हो रहा है।
अखिलेश यादव ने विशेष रूप से 'पुच एआई' (Pooch AI) कंपनी के साथ हुए 25,000 करोड़ रुपये के MOU $ AOU पर सवाल उठाए। उन्होंने चुटकी ली कि MoU साइन करने से पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से ही कंपनी की 'पूछ' (साख और क्षमता) पूछ लेनी चाहिए थी।
उन्होंने बताया कि यह कंपनी 2025 में बनी है, उसकी कुल पूंजी महज 49 लाख रुपये के आसपास है और निदेशकों की कोई खास वैल्यू नहीं है। फिर भी सरकार ने इससे इतना बड़ा MoU कर लिया। अखिलेश ने कहा कि यूपी में पहले भी ऐसी कई कंपनियों के साथ MoUs हुए थे, जिनके पास कुछ नहीं था, लेकिन हजारों करोड़ के समझौते हो गए।
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर डमी या संदिग्ध कंपनियों को MoUs के नाम पर फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसे फर्जी समझौतों से सरकार की छवि खराब हो रही है और असली ईमानदार निवेशक प्रदेश से दूर हो रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments