Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

बिहार : नालंदा के मंदिर में भगदड़, 8 लोगों की मौत - INA NEWS

बिहार में नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ होने की खबर आई है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस भगदड़ में 8 लोगों की मौत हो गई है। मंदिर में भारी भीड़ के चलते पूजा के दौरान भगदड़ की यह घटना हुई। इस घटना में एक दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर हैं।

घटना नालंदा के दीपनगर थाने के मघड़ा शीतला माता मंदिर की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। 

चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार होने के चलते मंदिर में भारी भीड़ जमा हुई थी। लेकिन अव्यवस्था को चलते भगदड़ की घटना हो गई। फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है और कई एंबुलेंस मंदिर परिसर में पहुंच रही हैं।

खराब व्यवस्था की वजह से मची भगदड़

मंदिर में मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार भगदड़ इसलिए हुई क्योंकि कोई भी लाइन में खड़ा नहीं रहना चाहता था और हर कोई दूसरों से पहले दर्शन करना चाहता था। यह चैत्र महीने का आखिरी मंगलवार था। यह सब खराब व्यवस्था की वजह से हुआ।”

एक अन्य श्रद्धालु ममता देवी ने कहा, ”यहां हर मंगलवार को काफी भीड़ रहती है। लोग शीतला माता के दर्शन के लिए आते हैं। हम भी पटना से दर्शन के लिए आए थे। लेकिन दर्शन करने की जल्दबाजी में भगदड़ मच गई और लोगों की मौत हो गई। यह सब कुप्रबंधन की वजह से हुआ

Post a Comment

0 Comments