Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

मिर्जापुर : ट्रेलर ने बाइक को 100 मीटर घसीटा, मां-बेटे समेत तीन की मौत - INA NEWS

मिर्जापुर जिले के अहरौरा-जमुई मार्ग पर रोशनहर के पास मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार मां, उसका पांच वर्षीय बेटा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक 100 मीटर तक ट्रेलर में फंसकर घिसटती रही, जिससे सड़क खून से लाल हो गई और शवों के चिथड़े उड़ गए। इस खौफनाक मंजर ने इलाके में सन्नाटा छा दिया।

घटना की जानकारी के अनुसार, अहिरुपुर सोनपुर निवासी अशोक बिंद की पत्नी वेदवती देवी अपने पांच वर्षीय पुत्र अनमोल बिंद और भतीजे अनुराग के साथ बाइक से घाटमपुर गांव के पास दवा लेने जा रहे थे। रोशनहर पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को कुचल दिया। हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई। परिवार के तीन सदस्यों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर ही रखकर अहरौरा-जमुई मार्ग को जाम कर दिया। उन्होंने प्रशासन से दोषी ट्रेलर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जाम के कारण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने और जाम खुलवाने में जुटी रही।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, वरना ऐसी घटनाएं जारी रहेंगी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

Post a Comment

0 Comments