Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

मुजफ्फरनगर : पेंटर इरशाद समेत पूरे परिवार के 4 शव घर में मिले, फंदे पर लटका पति - INA NEWS

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट इलाके में मंगलवार सुबह एक चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पेंटर का काम करने वाले 32 वर्षीय इरशाद मलिक, उनकी 28 वर्षीय पत्नी नूरीन, दो वर्षीय बेटा आहिल और मात्र एक माह की बेटी अक्शा के शव उनके घर में मृत अवस्था में पड़े मिले। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग सदमे में हैं।

पुलिस और परिजनों के अनुसार, सुबह परिवार के सदस्य सोकर नहीं उठे और घर का दरवाजा भी नहीं खुला। इरशाद के भाई नौशाद जब मौके पर पहुंचे तो अंदर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को सूचित किया और पुलिस को फोन किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे में प्रवेश किया तो इरशाद का शव फंदे से लटका हुआ मिला, जबकि उनकी पत्नी नूरीन फर्श पर मृत पड़ी थी। दोनों छोटे बच्चे आहिल और अक्शा बिस्तर पर मृत अवस्था में पाए गए। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह सामूहिक आत्महत्या का मामला है या फिर कोई हत्याकांड। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आसपास के लोगों व परिजनों से पूछताछ जारी है। कुछ स्थानीय चर्चाओं में ईदी के पैसे को लेकर घरेलू विवाद की बात भी सामने आई है,  पुलिस ने  मामले की जाच कर खुलासे की बात कही है ।

Post a Comment

0 Comments