Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

विज्ञान के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर बनेगा देश, चंद्रयान-3 की सफलता से देशभर में उत्सव - प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी

दिल्ली  : प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी चार दिनों की विदेश यात्रा पूरी कर देश लौट आए हैं। चंद्रयान-3 की चांद पर ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग को सफल बनाने वाले वैज्ञानिकों से मुलाकात करने करने के बाद अब पीएम दिल्ली पहुंचे हैं।

चांद की तस्वीरें दुनिया को दिखा रहा भारत: पीएम

पीएम ने कहा कि सभी वैज्ञानिकों को मेरा सैल्यूट। हम वहां पहुंचे जहां कोई नहीं पहुंचा था। हमने वो कर दिया जो आज तक कोई नहीं कर पाया था। इंडिया इज ऑन द मून। चंद्रयान 3 की लैंडिंग का पल अमर हो गया है। डार्क जोन में जाकर भी हमने रोशनी फैलाई है। भारत चांद की तस्वीरें दुनिया को दिखा रहा है।

पूरी दुनिया में चंद्रयान की चर्चा: पीएम मोदी

पीएम ने आगे कहा कि मैं आज सुबह वैज्ञानिकों से मिला। एक सफलता पर भारत रूकने वाला नहीं है। पूरी दुनिया में चंद्रयान की चर्चा हो रही है। हर तरफ से बधाई मिल रही है।  

इसरो ने मेक इन इंडिया को चांद तक पहुंचाया: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 23 अगस्त अब नेशनल स्पेश डे होगा। नेशनल स्पेस डे हमेशा प्रेरित करेगा। इसरो ने मेक इन इंडिया को चांद तक पहुंचाया। वैज्ञानिकों ने तपस्या से विश्वास कमाया है। चंद्रयान 2 के पदचिन्हों वाली जगह का नाम तिरंगा रखा है। चंद्रयान 3 के लैंडिंग प्वाइंट का नाम शिव शक्ति रखा है। जब शिव की बात होती है तो हिमालय याद आता है और जब शक्ति की बात होती है तो कन्याकुमारी।

Post a Comment

0 Comments