Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

#अम्बेडकरनगर : मनरेगा कानून गरीब की रोटी - पुष्पा पाल : INA NEWS

  • जन शिक्षण केंद्र के द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस 

अम्बेडकरनगर  के जलालपुर ग्राम पंचायत रुधौली माफी में जन शिक्षण केंद्र कुटियवा के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर गोष्ठी का आयोजन “हम मजदूर मिट्ठी भर दाना क्या खाए क्या दान करें. मजदूर अधिकार जिंदाबाद के नारों के साथ किया गया | इस आयोजन मे सावित्री बी फुले नारी संघ के आधे सैकड़े से अधिक महिलाओं ने भाग लिया |

मजदूर सभा को संबोधित करते हुए जन शिक्षण केंद्र की सचिव पुष्पा पाल ने कहा कि सरकारी कल्याणकरी योजनाओं से मजदूरों को जोड़ना हम सबका कर्तव्य है “ मनरेगा कानून गरीब की रोटी और गरीब का नून है , और साथ ही यह भी बताया कि सरकार के पास मजदूर अधिकार के लिए योजनाए तो बहुत है लेकीन मजदूरों को इन योजनाओं की जानकारी नहीं है इन जानकारियों तक उनकी पहुँच नहीं है उन्हे अपने जानकारी को बढाना होगा और योजनाओं तक अपनी पहुँच बनानी होगी |

महिला सशक्तिकारण कार्यक्रम समन्वयक रामस्वरुप ने बताया कि यदि आज हमारा देश आगे बढ़ रहा है तो मजदूरों के श्रम से आगे बढ़ रहा है | जिस दिन यही मजदूर अपनी मजदूरी बंद कर देगा उस दिन भारत का क्या पूरी दुनिया का विकास रुक जायेगा और बड़े – बड़े उद्योगपति पूजी - पतियों के कल कारखानों में ताले लग जायेंगे | और उन्होंने मजदूर दिवस पर विस्तार से चर्चा किया और बताया कि सबसे पहले मजदूर दिवस अमेरिका में मनाया गया था | 

नारी संघ की अगुआ लीडर बिन्दु, चंद्रमा, बादाम ने कहा कि इस महंगाई से ट्रस्ट मनरेगा मजदूरों की दैनिक मजदूरी काम से कम 500 हो और 365 दिन काम के लिये जोरदार समर्थन के बात की , इसके साथ शिक्षा और स्वास्थय की सेवाओं के लिए अच्छी  व्यवस्था की मांग की |

कार्यक्रम का समापन “गउआँ मनरेगा कनूनवाँ , घर में काम कमाईं ना ताजीदा कलकत्ता रंगुनवाँ घर में काम कमाईं ना.  मजदूर अधिकार जिंदाबाद की जोरदार नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया |

नारी संघ से शर्मिला,सूर्यकला, सुंदरावती,सरोज,गीत के साथ जन शिक्षण केंद्र से हरीराम,सिद्धार्थ, उदयभान, सारिका, पुनीता, रामस्वरूप, शर्मिला, शशी के साथ उपस्थित रहे |

Post a Comment

0 Comments