Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

DELHI : दिल्ली-एनसीआर में बारिश, मौसम हुआ सर्द - INA NEWS TV

दिल्ली-एनसीआर में आज तड़के तेज बारिश हुई। बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश की वजह लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिंद महासागर में बनेगी द्विध्रुवीय (आईओडी) स्थिति

हालांकि, दूसरी तरफ आने वाले महीनों में हिंद महासागर में द्विध्रुवीय (आईओडी) स्थिति बनेगी। आईओडी भी अल नीनो व ला नीनो जैसी स्थिति है। इसमें हिंद महासागर के पश्चिमी व पूर्वी भाग के सतही तापमान में अंतर की वजह से भारत में मानसून को मजबूती मिलती है।

जून के बाद अल नीनो की स्थिति

देश में वार्षिक वर्षाजल का 70 फीसदी मानसून के दौरान गिरता है। इससे देश की 60 फीसदी कृषि भूमि की सिंचाई होती है। देश की आधी आबादी सीधे तौर पर मानसूनी बारिश से जुड़ी खेती पर आश्रित है। मौसम विभाग के मुताबिक, भारत में मानसून को मजबूती देने वाली ला नीना की स्थिति अब कमजोर पड़ रही है। अप्रैल से जून तक सामान्य स्थिति बनी रहेगी, इसके बाद अल नीनो की स्थिति बनना शुरू हो जाएगी, जिससे भारत में मानसून कमजोर होगा।

सुबह-सुबह लोगों को हुई परेशानी

दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश की वजह से सुबह लोगों को ऑफिस पहुंचने में देरी हुई। बारिश की वजह से भीगते हुए ऑफिस पहुंचे साथ ही जलभराव से भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

12 साल में अप्रैल को अधिकतम तापमान इतना कम नहीं रहा

बीते 12 साल में एक अप्रैल को अधिकतम तापमान इतना कम नहीं रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री कम 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस कारण ठंड का अहसास हुआ। अब बारिश का दौर थमने पर अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।

पांच अप्रैल तक अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रहने के आसार

इससे पहले मौसम विभाग ने अप्रैल महीने की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ होने की संभावना जताई थी। बारिश के असर के चलते ऐसा हुआ भी। साथ ही कहा था कि चार अप्रैल तक अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री के बीच बना रहेगा। अमूमन एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होता है।

Post a Comment

0 Comments