उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा यह सम्मान नेता जी के बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ग्रहण किया। राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। बताया जा रहा है कि अखिलेश परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे हैं। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह आदि भी मौजूद रहे।
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374