Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

#औरैया : लड़की ने भगवान कृष्ण से किया विवाह, हिन्दू रीति-रिवाज के साथ हुई शादी

औरैया : औरैया जिले के बिधूना में नगर के भर्थना रोड़ स्थित पूर्व प्रधानाचार्य की बेटी ने भगवान श्रीकष्ण से शादी की है। युवती द्वारा श्रीकष्ण की शादी करने की जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। बताया गया कि बरात नगर के सुखचैनपुर गांव से भर्थना रोड़ स्थित आवास पर पहुंची थी। घर में हिन्दू रीति रिवाज के साथ मंडप लगाया गया। परिजनों ने धूमधाम से शादी कराई है।


रक्षा सोंलकी ने बताया कि उसका भगवान श्रीकष्ण से लगाव था। उसे काफी दिनों से सपने आ रहे थे। दो बार सपने में भगवान ने उसके गले में वरमाला डाली है। बताया कि चारों ओर से शादी का दवाब बन रहा था तो मैंने किसी युवक के वजाय भगवान से ही शादी कर ली। बताया कि उन्होंने 10 मार्च को भगवान श्रीकष्ण से शादी की थी। भगवान से शादी करके बहुत अच्छा लग रहा है। शादी के दौरान सभी रीति-रिवाज पूरे किये गये।

शादी में माता-पिता के साथ सभी परिजन शामिल हुए थे। बड़ी बहन अनुराधा ने बताया कि रक्षा का भगवान से विवाह परिजनों व रिश्तेदारों की सहमति से भगवान श्रीकष्ण के साथ किया गया है। सभी लोग शादी में शमिल हुए थे। हम लोग बहुत खुश है। भगवान अब हमारे रिश्तेदार बन गये हैं। यह हमारा सौभग्य है। हम सब बहुत खुश है। रक्षा का बचपन से ही भगवान श्रीकष्ण से लगाव रहा है। वह हमेशा कहतीं थी कि हम भगवान से ही शादी करेंगे। चारों ओर से रक्षा की शादी का दवाब था तो रक्षा ने कहा कि हम भगवान से ही शादी कर लें। फिर भगवान से शादी कर ली। रक्षा की उम्र 30 वर्ष है। सभी की मौजूदगी में धूमधाम से शादी हुई है।

Post a Comment

0 Comments