Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

BYJU'S कर्मी की सिर कूचकर बेरहमी से हत्या, नहर में शव मिलने से मचा कोहराम

मिर्जापुर  : विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के नहर में गुरुवार की सुबह बाईजूस कर्मी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। उसके पास मिले आईकार्ड और मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर विन्ध्याचल, जिगना, गैपुरा, अष्टभुजा पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय व क्षेत्राधिकारी लालगंज परमानंद कुशवाहा मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटे रहे। कुछ देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति भी पहुंचे।

शव मिलने के बाद छानबीन में जुटी पुलिस को घटना स्थल से 500 मीटर पूरब नहर पटरी पर मृतक का टूटा मोबाइल मिला। उसकी जेब से 380 रुपये व एक परिचय पत्र बाईजूस लर्निंग एप कंपनी का मिला था। टूटे मोबाइल से सिम निकाल कर दूसरे मोबाइल में लगाने के काफी समय बाद मृतक के बारे में सही जानकारी हो पाई। मृतक की पहचान अमितेश कुमार सिंह (27) पुत्र राकेश सिंह निवासी अकोढ़ी थाना विन्ध्याचल के रूप में हुई।  

सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के छोटे भाई अविनाश सिंह उर्फ रिशु ने बताया कि बुधवार की रात धनबाद के बोकारो जाने के लिए मृतक को विन्ध्याचल स्टेशन पर कोलकोता मेल पर बैठाया था। मृतक तीन भाईयो में दूसरे नंबर पर था। अपने पिता के साथ झारखंड के धनबाद बोकारो में रहता था। अष्टमी के ही दिन वहां से घर आया था।

दशहरा मना कर वापस जा रहा था। मृतक के भाई ने बताया कि उनके पास 26 हजार रुपये व बैग में सामान आदि था। मृतक के सिर, मुंह, कान तथा गले पर चोट के निशान हैं।  शव के पास ही नहर पटरी पर खून फैला था। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारण का पता चलेगा।

Post a Comment

0 Comments