Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

रामपुर पहुंचे आजम खां का छलका दर्द - INA NEWS TV

रामपुर - दो साल दो माह 24 दिन बाद जेल से रिहा हुए सपा के कद्दावर नेता और विधायक आजम खां सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद शुक्रवार दोपहर करीब पौने दो बजे रामपुर की सीमा में पहुंच गए। मिलक पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

जो हुआ उसे भूल नहीं सकते- आजम खां

रामपुर पहुंचने पर आजम खां ने कहा कि हमारे, हमारे परिवार के साथ जो हुआ उसे भूल नहीं सकते। हमारे शहर को उजाड़ दिया गया। आजम लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान लोगों ने उनके समर्थन में नारेबाजी की।

दुर्गनगला बाईपास पर पुलिस ने रोका आजम खां का काफिला
सपा विधायक आजम खां के काफिले को पुलिस ने शहजादनगर थाना क्षेत्र में रामपुर नगर व बाईपास के की ओर जाने वाले मार्ग पर रोक लिया। पुलिस ने स्कूलों की छुट्टी व जुमे की नमाज के कारण अधिक संख्या में वाहन जाने से जाम लगने की आशंका जताते हुए सीमित वाहन ही शहर के अंदर से ले जाने की बात कही। जिस पर आजम खां के समर्थकों व पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। करीब 15 मिनट तक बहस के बाद बाद पुलिस ने आठ-दस गाड़ियों को शहर के अंदर जाने दिया जबकि करीब बीस से अधिक गाड़ियों को बाईपास से भेज दिया।

क्यों परेशान किया जा रहा है- आजम खां
काफिले में करीब 30 से अधिक गाड़ियां थीं। पुलिस ने इतनी बड़ी संख्या में एक साथ गाड़ियां जाने से शहर में जाम लगने की बात कहते हुए सीमित गाड़ियों को ही शहर के अंदर से जाने के लिए कहा। इस पर सपा कार्यकर्ता और आजम खां के समर्थक भड़क गए। उनकी पुलिस से कहासुनी होने लगी। मौके पर मौजूद सीओ सिटी अनुज कुमार चौधरी ने समर्थकों को समझाने का भी प्रयास किया लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं सुनी। इसके बाद आजम खां और अब्दुल्ला आजम ने भी हस्तक्षेप किया। आजम खां ने कहा कि क्यों परेशान किया जा रहा है।

आजम खां कभी भी घर पहुंच सकते  हैं
आजम खां कुछ ही पलों में घर पहुंच सकते हैं। कई पूर्व विधायक, नेताओं समेत समर्थकों का भारी हुजूम आजम खां का उनके घर के बाहर इंतजार कर रहा है।

89 मामले किए गए थे दर्ज
आजम खां के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 89 मामले दर्ज किए गए थे। जिसमें जमानत होने में करीब सवा दो साल का समय लग गया। पिछले सप्ताह हाईकोर्ट से शत्रु संपत्ति मामले में जमानत मिलने और गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से रामपुर पब्लिक स्कूल के मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद गुरुवार शाम को ही रामपुर कोर्ट से आजम खां की रिहाई के परवाने सीतापुर जेल प्रशासन के लिए विशेष संदेशवाहक के जरिए भेज दिए गए थे।

INA NEWS DESK

Post a Comment

0 Comments