Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

भाजपा की आंधी अब सुनामी में बदली, उड़ जाएंगे दंगाबाज - दगाबाज

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार देर शाम पिपराइच और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करके विपक्ष पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की आंधी अब सुनामी में बदलने वाली है। इस आंधी में दंगाबाज व दगाबाज उड़ जाएंगे। माफिया और मच्छर के खिलाफ पिछले 25 वर्षों से जारी लड़ाई, अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। विधानसभा चुनाव के परिणामों की आहट मिलते ही दंगाई व माफिया के आका ऑस्ट्रेलिया और छुटभैये नेपाल भाग जाएंगे। बुलडोर चलता रहेगा। विकास सबका किया  जाएगा। तुष्टिकरण किसी का नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम की आहट मिलते ही दंगाई व माफिया के आका 10 मार्च के बाद ऑस्ट्रेलिया भागने की फिराक में हैं। कुछ खासमखास व छुटभैये अन्य देशों का रुख करने वाले हैं। सब अभी से टिकट बुक करा रहे हैं। जो बचे-खुचे छुटभैये हैं, वह कहीं और नहीं भाग पाएंगे तो नेपाल की राह पकड़ लेंगे। गोरखपुर क्षेत्र का चुनाव छठवें चरण में तीन मार्च को होगा। तीन मार्च को प्रचंड बहुमत का जोरदार छक्का मारा जाएगा। यह कहना है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। वह गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व विधायक विपिन सिंह के समर्थन में बर्डघाट रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री के निशाने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रहे। उन्होंने कहा कि दंगाइयों व माफिया को प्रश्रय देने व भ्रष्टाचार का पोषण करने वालों ने चुनाव से पहले ‘यूपी में का बा’ कहने का प्रयास किया था, लेकिन विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ कानून व्यवस्था पर कुछ नहीं कह सके। अब जनता, काम गिनाकर भाजपा को समर्थन दे रही है। विपक्ष को जनता ने ही माकूल जवाब दे दिया है।

उन्हें ठीक से पता चल गया है कि यूपी में बाबा, उनका बुलडोजर और बिना भेदभाव के सबका विकास भी है। बचे-खुचे माफिया का दस मार्च के बाद इलाज योगी ने कहा कि कभी मच्छर व माफिया के चलते गोरखपुर बदनाम था। दोनों का उपचार कर इस बदनामी से मुक्ति दिलाई गई है। बचे-खुचे माफिया का दस मार्च के बाद इलाज कर दिया जाएगा। मच्छर और माफिया के खिलाफ 25 वर्ष पहले लड़ाई प्रारम्भ हुई थी। अब यह लड़ाई अंतिम विजय की ओर अग्रसर है। माफिया व अपराधी यहां के गरीब व व्यापारियों की संपत्ति हड़प लेते थे। गुंडा टैक्स वसूलते थे। अब ऐसा करने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता। नीयत साफ हो तो नियंता भी मददगार बनते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कोरोना प्रबंधन की दुनिया सराहना कर रही है।

Post a Comment

0 Comments