Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

क्या पीरियड्स में सेक्स कर सकते हैं ?

नई दिल्ली : क्या पीरियड्स में सेक्स कर सकते हैं ? या क्या पीरियड्स में दौरान आपकी पार्टनर प्रेग्नेंट हो सकती हैं ? इस तरह के सवाल आपके मन में जरूर आते होंगे। दरहसल, ज्यादातर पीरियड्स (Periods) का असर कपल्स की सेक्स लाइफ पर पड़ता है। क्योंकि पीरियड्स के दौरान उनके बीच इसको लेकर अक्सर दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। लेकिन, यह बिल्कुल भी सही नहीं है और ऐसा नहीं होना चाहिए। पीरियड्स के दौरान सेक्स (Periods Sex ) में कुछ भी गलत नहीं है। लेकिन क्या करें हमारे भारतीय समाज में माहवारी यानी पीरियड्स को लेकर तमाम धारणाएं हैं।

ऐसे में आपके मन इस तरह के सवाल उठना आम बात है, क्योंकि कपल्स के मन में इससे जुड़े कई सवाल खड़े होते हैं। जैसे कि सेहत के लिहाज से यपीरियड्स में सेक्स ठीक है कि नहीं, इसके क्या फायदे हैं या फिर अगर कर लिया तो इसका कोई नुकसान तो नहीं है। अगर आपके मन में भी सेक्स से जुड़े ऐसे सवाल आते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि पीरियड्स के दौरान सेक्स का अनुभव करना सही है या गलत!

क्या पीरियड्स में सेक्स कर सकते हैं?

सवाल जो अक्सर आपके दिमाग में आता हो कि क्या पीरियड्स में सेक्स कर सकते हैं? ज्यादातर लोगों के लिए इसका जवाब हां में है। फीनबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन में प्रसूति और स्त्री रोग की प्रोफेसर, डॉक्टर लॉरेन स्ट्रीचर बताती हैं कि लोग इसके बारे में चिंता करते हैं, लेकिन यह पूरी तरह से ठीक है। चिकित्सा के लिहाज से देखा जाए तो पीरियड्स के दौरान सेक्स करने में कुछ भी गलत नहीं है।

लेकिन जिन लोगों को हेपेटाइटिस एसटीआई, या एचआईवी की समस्या है, उन लोगों में इस दौरान ब्लड होने की वजह से बीमारी फैलने की आशंका बढ़ जाती है। वह बताती हैं कि पीरियड में आने वाला ब्लड रेगुलर ब्लड से अलग होता है. लेकिन, फिर भी इस दौरान बीमारी फैलने की आशंका होती है।

क्या पीरियड्स में दौरान आपकी पार्टनर प्रेग्नेंट हो सकती हैं?

जी हां, इस दौरान आपकी पार्टनर प्रेगनेंट हो सकती हैं। लेकिन आमतौर पर ऐसा नहीं होता है। फिर भी अगर आप असुरक्षित पीरियड सेक्स करने का विकल्प चुनती हैं, तब आपके प्रेग्नेंट होने के साथ-साथ एसटीआई से संक्रमित होने की आशंका भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए, इस दौरान प्रोटेक्शन का उपयोग करना जरूरी है।

पीरियड के दौरान शारीरिक संबंध बनाने के फायदे

शायद यह बात आपके लिए आश्‍चर्य की हो कि पीरियड के दौरान शारीरिक संबध मासिक धर्म के दर्द को कम कर सकता है। लेकिन यह सही है कि मासिक धर्म के दौरान चरम सुख की प्राप्ति (Orgasms) महिलाओं को मासिक ऐंठन से छुटकारा दिला सकती है। 

  • मासिक धर्म की ऐंठन गर्भाशय को अपनी अस्‍तर (Lining) मुक्‍त करने के परिणाम स्‍वरूप होती है।
  • जब आप संभोग करते हैं तो आपके गर्भाशय की मांसपेशियां भी अनुबंध करती हैं। ऐसी स्थिति में मासिक धर्म की ऐंठन से राहत मिल सकती है। 
  • इसके अलावा पेनिस वेजाइनल सेक्स से एंडोर्फिन नामक रसायन भी निकलता है जो आपको अच्‍छा महसूस करने में मदद करता है। 
  • पीरियड के दौरान संभोग करने के फायदे यह भी हैं कि इससे आपको मानसिक संतुष्टि भी मिलती है जो मासिक धर्म के दर्द को कम करने में सहायक होता है।
  • पीरियड के दौरान सेक्‍स करने से महिलाओं की कामेच्‍छा को बढ़ाया जा सकता है।

  • पीरियड के समय यौन संबंध बनाने से महिलाओं की अवधि में कमी आ सकती है। जिसके कारण महिलाओं की अवधि कम हो सकती है। जिससे महिलाओं को मासिक धर्म की समस्‍याओं को अधिक समय तक नहीं झेलना पड़ता है।

  • मासिक धर्म की ऐंठन के साथ ही महिलाएं सिर दर्द या माइग्रेन से प्रभावित रहती हैं। हालांकि महिलाएं इस समस्‍या से बचने के लिए पीरियड के दौरान सेक्स कर सकती हैं। अध्‍ययनों से पता चलता है कि पीरियड के दौरान शारीरिक संबंध बनाना उनके सिर दर्द को कम कर सकता है।

पीरियड के दौरान सेक्स के नुकसान

जैसे की हम हम जानते है कि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, उसी तरह पीरियड सेक्स के भी फायदे और नुकसान दोनों ही होते हैं। पीरियड सेक्स के दौरान आपको और आपके पार्टनर को ब्लड लग सकता है। क्योंकि ऐसा हो सकता है कि यह शायद आपको या आपके पार्टनर को पंसद ना आए।

INA NEWS DESK

Post a Comment

0 Comments