Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

राजस्थान सरकार के समर्थन में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

प्रयागराज - शहर जिला के कांग्रेसियों ने सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर पहुँचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया उस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारी कांग्रेसियो को हिरासत में ले लिया। नारेबाजी भी की गई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। वाहनों पर बैठाने के बाद ले जाया गया। वाहनों में भी नारेबाजी की गई। साथ ही सरकारी की नीतियों पर विरोध जताया गया।



लखनऊ में प्रदेश अध्‍यक्ष की गिरफ्तारी की सूचना पर किया प्रदर्शन

राजस्थान में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच विधान सभा सत्र को लेकर खींचतान जारी है, राज्यपाल कलराज मिश्रा के खिलाफ पूरे देश में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अगुवाई

में राजभवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।  प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही आक्रोशित शहर जिला के कांग्रेसियों ने सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर पहुँचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया उस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारी कांग्रेसियो को हिरासत में ले लिया।


Post a Comment

0 Comments