Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

अयोध्या: रामलला की दर्शन अवधि में बदलाव

अयोध्या - अयोध्या में रामलला की दर्शन अवधि में बदलाव किया गया है। प्रथम पाली में दर्शन के लिए एक घंटे का समय बढ़ाया गया है जिसके बाद अब प्रथम पाली में सुबह 7 बजे से 12 बजे तक रामलला के दर्शन किए जा सकेंगे। जबकि द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक दर्शन कर सकेंगे।

पहले प्रथम पाली में 7 बजे से 11 बजे तक ही दर्शन होते थे। शनिवार व रविवार को लॉकडाउन के दिन केवल स्थानीय लोग ही रामलला का दर्शन करते हैं। बाकी के पांच दिनों में दर्शनार्थियों की जबरदस्त भीड़ होती है जिसे देखते हुए दर्शन अविध में बदलाव किया गया है।

इसके अलावा, भूमि पूजन के लिए अयोध्या में तैयारियां जोरों पर हैं जिसके लिए सोमवार को अधिकारी अयोध्या पहुंचे। वह परिसर का जायजा लेंगे और तैयारियों के लिए बैठक करेंगे। वहीं, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को अयोध्या आएंगे और भूमि पूजन से संबंधित तैयारियों का जायजा लेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या आ चुके हैं। यहां उन्होंने अफसरों से भूमि पूजन की तैयारियों पर चर्चा की और साधु-संतों के साथ बैठक की।

उन्होंने साधु-संतों से चार अगस्त से अखंड रामायण का पाठ करने और घर-घर दीवाली मनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह मौका 500 साल बाद आया है अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो सकेगा। इस अवसर पर पूरे नगर को त्रेतायुग की तरह नजर आना चाहिए। नगर में साफ-सफाई की जा रही है। भूमि पूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहेंगी।

Post a Comment

0 Comments