Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

कर्म से मनुष्य का कल्याण संभव - बाल योगी जी महाराज

रिपोर्ट : चंद्रपाल शर्मा, संवाददाता
मथुरा - आज गुरु पूर्णिमा रविवार है। कोरोना संकट के चलते सार्वजनिक रूप से धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन तो नहीं हो र‍हे हैं, लेकिन धार्मिक गुरुओं व संतों ने लोगों को बड़ा संदेश दिया हैै।

उन्‍होंने लोगों से देशहित में एकजुट होने और लोकल पर वोकल होने को कहा है। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में देशहित में कर्म करते हुए हुए स्वदेशी को अपनाने का संकल्प लें।

INA न्यूज़ से बातचीत में श्री श्री 108 बाल योगी जी महाराज ने सीधा सा संदेश दिया कि सब लोकल पर वोकल हो जाएं।

बाल योगी जी महाराज ने कहा कि भारत कृषि व ऋषि प्रधान देश रहा है। हमारे ग्रंथों में विश्व सद्भाव, प्राणियों के हित की बात कही गई है। गुरु पूर्णिमा मूलत: महर्षि वेद व्यास हमारी ऋषि परंपरा के प्रमुख ऋषि हैं। जिनके माध्यम से गीता, महाभारत, वेद-पुराण मुख्य ग्रंथ हम तक पहुंच पाए। आज भी कथा-सत्संग के आसन को व्यास आसन-व्यास पीठ का नाम देकर उसी परंपरा का सम्मान किया जाता है।

INA NEWS DESK

Post a Comment

0 Comments