कोरोना से संक्रमित महिला डॉक्टर कर रही थी मरीजों का इलाज
दिल्ली - नई दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित जग प्रवेश चंद्र अस्पताल (Jag Pravesh Chandra Hospital) में एक महिला डॉक्टर कोरोना से संक्रमित मिली है। यह शुक्रवार को भी अस्पताल में ड्यूटी पर थीं। महिला डॉक्टर के पॉजिटिव होने का पता चलने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया है।
हालांकि महिला डॉक्टर में किसी भी तरह के लक्षण नहीं हैं। फिर भी उन्हें क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया है। अस्पताल प्रवंधन यह पता लगाने में लगा है कि उनके संपर्क में कितने डॉक्टर, स्टाफ और मरीज आए हैं।
- दिल्ली में रोज बढ़ रहे कोरोना के मामले
- दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है।
- गुरुवार को दिल्ली में 128 नए मामले सामने आए और 2 लोगों की मौत हो गई।
अब दिल्ली में मृतकों की संख्या 50 पर पहुंच गई है। वहीं 84 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस तरह अब तक 808 मरीजों को ठीक कर लिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में अब तक 2376 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 1518 मरीजो का उपचार चल रहा है उपचाराधीन , नौ अस्पतालों में 422 मरीज भर्ती हैं। जिसमें से 23 मरीज ICU में भर्ती हैं।
दिल्ली में लोकनायक अस्पताल में सबसे ज्यादा 134 मरीज भर्ती हुए हैं।
वहीं 8 कोविड केयर सेंटरों में 822 मरीज भर्ती हैं। साथ ही 2 कोविड हेल्थ सेंटरों में 59 मरीज भर्ती किए गए है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में कोरोना से पीड़ित 65.18 फीसदी मरीज 50 साल से कम उम्र के हैं। #INA
वहीं 50-59 साल के बीच के 16.17 फीसदी व 60 साल से अधिक उम्र के 18.65 फीसदी मरीज हैं। दिल्ली में अब तक कुल 30,560 सैंपल लिए गए हैं, इमसें से 3068 सैंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
INA NEWS TV
कोई टिप्पणी नहीं