Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन

DESK : नागरिकता कानून पर देशभर में विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली के जामिया नगर में इस कानून के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने तीन बसों में आग लगा दी और एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। हिंसा को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किए गए। वहीं, पुलिस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में घुसकर छात्रों और शिक्षकों के साथ मारपीट की। साथ ही पुलिस ने पत्रकार के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की। दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन को लेकर अरविंद केजरीवाल और मनोज तिवारी ने भी ट्वीट किए। 

आइए जानते हैं अब तक क्या-क्या हुआ...
दस से ज्यादा मेट्रो स्टेशन बंद

जामिया नगर इलाके में रविवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के कारण दस से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों को बवाल की आशंका को देखते हुए बंद करना पड़ा। देर रात तक इन स्टेशनों पर कोई ट्रेन नहीं रोकी गई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डीएमआरसी ने दिल्ली पुलिस की सलाह के आधार पर जामिया इलाके में उपद्रव बढ़ने के कारण पहले शाम करीब 5:45 मिनट पर सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों व आश्रम मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-3 को बंद किया गया। इस दौरान में आगजनी की घटनाओं के चलते तत्काल प्रभाव से करीब सवा छह बजे मजेंटा लाइन के सुखदेव विहार, जामिया मिलिया इस्लिामिया, ओखला विहार और जसोला विहार शाहीन बाग मेट्रो स्टेशन को तुरंत बंद कर दिया गया। इसके बाद वसंत विहार, मुनिरका, आरके पुरम और पटेल चौक मेट्रो स्टेशन भी यात्रियों के लिए बंद कर दिए गए।

बंद रहेंगे इलाके के स्कूल

जामिया नगर हिंसा को देखते हुए दक्षिण पूर्व जिला के कई स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। कुछ स्कूलों की ओर से अभिभावकों के मोबाइल पर मैसेज भेजकर इसकी जानकारी दी गई है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में साउथ-ईस्ट जिले में ओखला, जामिया, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मदनपुर खादर क्षेत्र के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। वर्तमान हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है।

परीक्षाएं टली

जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय में जारी परीक्षाएं टाल दी गई है। साथ ही विश्वविद्यालय को छह जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस ने कहा कि जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय में स्थिति नियंत्रण में है। यह एक हिंसक भीड़ थी, जिनमें से कुछ को हिरासत में लिया गया है। वहीं, परिसर में प्रवेश को लेकर पुलिस ने कहा कि हम केवल हिंसा को नियंत्रित करने गए थे। 

परिसर में घुसकर  छात्रों  और शिक्षकों से मारपीट

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के अंदर पुलिस के घुसने पर विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर वसीम अहमद ने कहा, "पुलिस ने बल प्रयोग कर परिसर में प्रवेश किया है। प्रवेश को लेकर उन्हे कोई अनुमति नहीं दी गई थी। हमारे कर्मचारियों और छात्रों को पीटा गया है और परिसर छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments