Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती आज



  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन पड़ने वाले गुरु नानक जयंती पर देशभर के गुरुद्वारों में कीर्तन, सबद और लंगर का आयोजन किया जा रहा है। 

INA NEWS DESK : सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव की 550वीं जयंती आज 12 नवंबर को है। हिन्दी पंचांग में बताया गया है कि गुरुनानक देव जी का जन्म संवत् 1526 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। जबकि इंग्लिश कैलेंडर के अनुसार गुरुनानक का जन्म 1469 में हुआ था। सिख इस दिन को प्रकाश पर्व के तौर पर मनाते हैं। 

गुरुनानक ने सुखी और सफल जीवन के लिए कुछ सूत्र बताए थे। गुरुनानक ने किरत करो, नाम जपो, वंड छको का संदेश दिया। हमें नाम जपना, मेहनत करनी चाहिए और बांटकर खाना चाहिए।

प्रकाश पर्व या प्रकाशोत्सव के तौर पर मनाए जाने वाले इस पर्व में जहां पंज प्यारे और सेवादार शहरभर में शानदार जुलूस निकालते हैं, 

वहीं मोबाइल युग की जनता गुरु पर्व की बधाइयां व्हाट्सएप, मैसेज और स्टेटस के जरिए दोस्तों और जानने वालों को शेयर कर रही है। 

आजकल सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा व्हाट्सएप स्टीकर। इसके अलावा विशेज, कोट्स और मैसेज के जरिए लोग गुरुवाणी, गुरु ग्रंथ साहेब की खास पंक्तियां और गुरुनानक के उपदेश भी शेयर कर रहे हैं।

>> इंसान कभी भी इस भ्रम में न रहें चाहिए कि वह गुरु आशीष और मार्गदर्शन के बिना भवसागर को पार कर जाएगा।
>> सदैव वही शब्द बोलें जिनसे हमें दूसरों के माध्यम से सम्मान मिले। अपमानित करने वाले शब्दों का चुनाव नहीं करना।
>> परेशानियों से भरे इस जीवन में जिस व्यक्ति को खुद पर विश्वास है, वही विजेता कहलाता है।

रिपोर्ट : डॉ खुशी आहूजा, MBBS, HR HEAD : INA NEWS

Post a Comment

0 Comments