• 150 किमी दूर से गुरु ग्रंथ साहिब मंगवाने पर सिख संगठन को आपत्ति

  • संगठन ने कहा- इसकी शिकायत अकाल तख्त से की जाएगी

  • दीपिका-रणवीर की शादी में आनंद कारज सेरेमनी पर इटली के सिख संगठन ने जताई आपत्ति


बॉलीवुड डेस्क -  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में सिंधी रिवाज से हुई शादी पर विवाद हो गया है। 



शादी में आनंद कारज सेरेमनी पर इटली के सिख संगठन ने आपत्ति दर्ज कराई है। संगठन ने लेक कोमो से 150 किलोमीटर दूर ब्रेसिया के एक गुरुद्वारे से गुरु ग्रंथ साहिब मंगवाने पर ऐतराज जताया है।

इटालियन सिख ऑर्गेनाइजेशन के प्रेसिडेंट सुखदेव सिंह कांग ने कहा है कि अकाल तख्‍त के न‍ियमों के अनुसार गुरुद्वारे के अलावा गुरु ग्रंथ साहिब को कहीं और नहीं ले जाया जा सकता।

 इसे होटल या बैंक्वेट हॉल में ले जाने की भी मनाही है। सुखदेव ने अकाल तख्त जत्थेदार से भी इसकी लिखित शिकायत करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने गुरुद्वारा मैनेजमेंट को इस गलती के लिए जिम्मेदार माना है। रणवीर और दीपिका की शादी करवाने के लिए अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से नरिंदर सिंह इटली गए थे।

आनंद कारज में रोने लगीं दीपिका

रिपोर्ट के मुताबिक, आनंद कारज की रस्म के दौरान दीपिका इमोशनल हो गईं। उस समय हर्षदीप कौर गुरबाणी ‘एक ओंकार...' की लाइव परफॉर्मेंस दे रही थीं। जब आखिरी फेरे में दीपिका की नजर पिता प्रकाश पादुकोण से मिली तो वे अपने आंसू रोक नहीं सकीं।

प्रकाश की आंखों में भी आंसू थे। ये देखकर दीपिका उनसे गले लगकर बहुत देर तक रोती रहीं। रणवीर और दीपिका 21 नवंबर को बेंगलुरु और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन देंगे।