Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

भाजपा अंगद के पैर की तरह जमी हुई है - अमितशाह



कार्यक्रम को छोड़कर भागी यशोधरा राजे सिंधिया

शहीद तात्याटोपे की बलिदान स्थली और राजमाता विजयाराजे सिंधिया की कर्मस्थली शिवपुरी से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संभाग भर से आए हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदेश और देश में पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए जुट जाने का संकल्प दिलाया।

अपने उदबोधन में उन्होंने सर्व प्रथम देश की स्वतंत्रता में अपनी अग्रणीय भूमिका निभाने वाले अमर बलिदानी वीर तात्याटोपे एवं अपना सर्वस्व न्यौछावार कर जनसंघ और जनता पार्टी को सींच कर एक वट वृक्ष का रूप देने वाली श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन दोनों को ग्वालियर चम्बल संभाग की वीर भूमि कभी भूला नहीं सकती।

पोलोग्राउण्ड में आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मेलन में श्री शाह ने आत्मविश्वास भरे अंदाज में कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा अंगद के पैर की तरह है जिसे कोई हिला नहीं सकता। हमारा मकसद प्रदेश में जीतना नहीं है, लेकिन इतने प्रचंड बहुमत से जीतना है कि हमारे दुश्मन की धड़कनें बंद हो जाएं। कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में मप्र के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और नरेन्द्र सिंह तोमर, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे और सांसद प्रभात झा सहित स्थानीय मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह, लालसिंह आर्य आदि भी उपस्थित थे।

अपने 45 मिनट के भाषण में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शहीद तात्याटोपे और राजमाता विजयाराजे सिंधिया को याद करते हुए कहा कि यह पुण्य भूमि दोनों महान आत्माओं की कर्मस्थली रही है। तात्याटोपे ने आजादी के आंदोलन में रावसाहब और लक्ष्मीबाई को प्रेरणा दी। उन्होंने ही रोटी और कमल का संदेश दिया। मैं आज उनकी बलिदान स्थली पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पुण्य स्मरण करता हूं। राजमाता सिंधिया को याद करते हुए श्री शाह ने कहा कि श्रीमंत राजमाता साहब ने जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम किया है।

 उन्होंने जेल में रहना मंजूर किया, लेकिन अपने आदर्शों से नहीं डिगीं। इस क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का यह सौभाग्य रहा कि उन्हें राजमाता साहब की शीतल छाया का सानिध्य प्राप्त हुआ। भाजपा ने 12 अक्टूबर से देशभर में राजसाहब जन्मशदी समारोह मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर उनके नाम पर कई नामांकरण होंगे। श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित होंगे, लेकिन इस जन्म शताब्दी वर्ष में राजमाता साहब को सबसे अच्छी श्रद्धांजलि यही होगी कि वर्ष 2018 में विधानसभा और वर्ष 2019 में लोकसभा में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने में कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पित हों। श्री शाह ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भूरि-भूरि तारीफ की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री चौहान देश के सफल से सफल मुख्यमंत्रियों में से एक हैं और उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे कार्यकर्ताओं को सिर झुकाना पड़े। उनके खाते में अनेक उपलब्धियां हैं वहीं दूसरी ओर केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार ने भी आम आदमी के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि वह लाभान्वित हितग्राहियों तक पहुंचने में सफल रहे तो भाजपा की ऐतिहासिक जीत में कोई शंका नहीं है। कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन वेदप्रकाश शर्मा ने किया जबकि आभार प्रदर्शन की रस्म किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने निर्वहन की। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में ग्वालियर चंबल संभाग के नगर और ग्रामीण बूथ के लगभग 6 हजार कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

2019 में सत्ता में आने के बाद घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे
श्री शाह ने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि वह वोटों की राजनीति के चलते घुसपैठियों को शरण दे रही है। असम में एनआरसी का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कि क्या घुसपैठियों को देश से बाहर निकालना चाहिए या नहीं। इस पर कार्यकर्ताओं ने चिल्लाकर कहा कि निकालना चाहिए, निकालना चाहिए। इस पर उत्साहित अंदाज में श्री शाह बोले कि 2019 में नरेन्द्र मोदी सरकार सत्ता में आने के बाद सबसे पहले देश में घुसे घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेगी।

ग्वालियर क्षेत्र की वीर भूमि के नौजवान सीने पर गोलीकर देश की रक्षा करते हैं: शिवराज सिंह
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह वो धरती है जहां श्रद्धा राजमाता जी ने कुशाभाऊ ठाकरे जी के साथ संगठन को खड़ा किया इस बार धूमधाम से देश व प्रदेश में राजमाता जी की जन्म शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है जिसकी समिति भी मध्य प्रदेश में बना दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है इस समय संपूर्ण विश्व में हमारे भारत का मान बढ़ रहा है आज में सबसे कहना चाहूंगा कि देश में सबसे ज्यादा नौजवान चंबल संभाग के हैं जो सेना में अपनी सेवाएं देते हैं और अपने सीने पर गोली खा कर देश की रक्षा करते हैं 2003 के पहले लोग शिवपुरी से 5:00 बजे के बाद ग्वालियर नहीं जाते थे पहले क्षेत्र में डकैतों का भय था तब मैंने कहा था कि या तो क्षेत्र में डकैत होंगे या भाजपा की सरकार आपने देखा होगा कि आज डकैतों का सफाया हो गया है और भय मुक्त भाजपा की सरकार है आप सीना चौड़ा कर गर्व के साथ जनता के बीच जाएं प्रदेश में संबल जैसी जनकल्याणकारी योजना बना दी है जो परिवार के हर हर वर्ग की चिंता कर करती है आज भाजपा के कार्यकर्ता का मुकाबला देश का कोई भी दल नहीं कर सकता आओ हम सब संकल्प ले की अपना मतदान केंद्र जीतकर बूथ जीता चुनाव जीता को

Post a Comment

0 Comments