पीलीभीत : बिलसंडा थाना क्षेत्र में गाँव के ही दबंग लोगों के द्वारा एक व्यक्ति की लाठी डंडो से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
  
पुलिस आरोपियों की तलाश में  जुट गई है

बीसलपुर में बिलसंडा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव भगवंतपुर निवासी कमलेश कुमार पुत्र सूबेदार ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी। जिसमें  में बताया कि बीती रात गांव का ही विजयपाल उनके घर में घुस आया और उनकी बेटी को जबरदस्ती अपने घर ले जाने लगा। जब उसके छोटे भाई शिवकुमार ने इस बात का विरोध किया तो कमलेश ने अपने 6 साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडों से उसकी पिटाई करना शुरू कर दी। अधिक पिटाई के कारण शिव कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बिलसंडा पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरु कर दी है।