Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

किसान पर बाघ ने किया हमला

पीलीभीत : तहसील के अमरिया क्षेत्र के ग्राम बरहा-मझलिया में एक किसान अपने पशुओं को अपने खेत के पास चरा रहा था, तभी अचानक किसान राम औतार की भैंस पर बाघ ने हमला कर दिया। किसान ने अपनी भैंस को बचाने की कोशिश की ,बाघ ने  भैंस को छोड़, किसान पर ही हमला कर दिया। बाघ के हमले में। किसान राम औतार के चीख ने पर आस-पास के ग्रामीण लाठी-डण्डे लेकर खेत की ओर भागे। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देखकर लहू-लुहान कर चुके किसान को छोड़ कर पास के खेतों की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने 100 नम्बर पर काल कर बाघ के हमले की सूचना दी। घायल  किसान को को आनन-फानन में सीएससी अमरिया भेजा। किसान के गम्भीर रूप से घायल होने पर  चिकित्सकों ने प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहा घायल किसान की हालत गम्भीर बनी हुई है।



आप को बता दें कि यह बही अमरिया क्षेत्र है , जहाँ बीते वर्ष एक सप्ताह में शेर प्रजाति ने तीन लोगों की जान ली थी। क्षेत्रीय लोगों में जबरदस्त डर बैठ गया था। करीब दो माह तक लोग अपने घरों से बाहर निकलने व अपने खेतों पर जाने से पूरी तरह से कतरा गये थे। क्षेत्र की जनता व व्यापारियों ने वन विभाग  व जिला प्रशासन पर शेर प्रजातियों को पकड़ने को लेकर अमरिया क्षेत्र में कई बार चक्का जाम कर प्रदर्शन किया था। जिला प्रशासन ने क्षेत्रीय लोगों व व्यापारियों से शेर प्रजातियों को पकड़ने का  पन्द्रह दिनों का समय माँगा था। जिस में वह पूरी तरह न कामयाब रहा था। अब फिर पुनरावृत्ति होने पर क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है व जिला प्रशासन तथा वन विभाग के खिलाफ क्षेत्रीय लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।



                                                                                                          (रिपोर्ट-अब्दुल रशीद अंसारी अमरिया)

Post a Comment

0 Comments