INA NEWS DESK - किसी भी लड़की के लिए उसकी शादी जिंदगी का
सबसे खूबसूरत पल होता है। फिर चाहे वह शख्स कोई आम हो या फिर खास। प्रियंका चोपड़ा
के साथ भी कुछ ऐसा ही है। पिता के गुजर जाने के बाद प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु
चोपड़ा के साथ अक्सर पार्टी या फिर फंक्शन में दिखाई देती हैं। प्रियंका और उनकी
मां में खास बॉन्डिंग है जिसे कई बार देखा गया है। ऐसे में प्रियंका की सगाई से
पहले उनकी मां मधु चोपड़ा ने उन्हें खास सलाह दी है।

प्रियंका और
निक बीते काफी वक्त से एक साथ देखे जा रहे थे। यहां तक कि प्रियंका के जन्मदिन के
बाद से प्रियंका और निक की सगाई की खबरें भी आने लगी थी। वहीं अब ऐसा कहा जा रहा
है कि प्रियंका और निक 18 अगस्त को परिवार के सामने सगाई करने जा रहे
हैं। इसके साथ ही वह अपने रिश्ते का आधिकारिक ऐलान भी कर सकते हैं।
प्रियंका और
निक की सगाई की खबरों के बीच मधु चोपड़ा का इंटरव्यू वायरल हो रहा है। मधु चोपड़ा
ने यह इंटरव्यू Zoom
TV.Com को दिया था।
इंटरव्यू में मधु चोपड़ा ने कहा था - 'पति को इतना काबिल होना चाहिए कि वह अपनी
पत्नी की सेहत और खुशियों का ख्याल रख सके। दोनों के बीच प्यार इतना हो कि हर दिन
वेलेंटाइन डे से कम न हो।' इंटरव्यू के दौरान मधु चोपड़ा ने अपने और
अशोक चोपड़ा की शादीशुदा जिंदगी का उदाहरण भी दिया था।
इंटरव्यू के
दौरान मधु चोपड़ा ने कहा था - 'एक दूसरे से लड़ने के बजाए एक साथ बैठकर एक दूसरे की सोच को समझने की
कोशिश करें।' प्रियंका जल्द ही शादी करने वाली है ऐसे में
उनकी मां मधु चोपड़ा की यह सलाह उनके काम जरूर आ सकती है। प्रियंका और निक लंबे
वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब उनका यह रिश्ता शादी तक पहुंच गया है।
ऐसे में उनकी मां की यह सलाह काफी खास हो जाती है।
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374