Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

रामपुर में हलाला के नाम पर दुष्कर्म


रामपुर -  तलाक इद्दत और हलाला के नाम पर सताई गई एक और महिला की कहानी स्वार में आई है। स्वार की महिला ने हलाला के नाम पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सात लोगों को नामजद कराया है। इसमें पति, देवर और रिश्तेदार शामिल हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


यह मामला थाना अजीमनगर क्षेत्र का है। महिला का निकाह पांच वर्ष पहले हुआ था। शौहर उत्तराखंड के हरिद्वार में बिरयानी की दुकान चलाता है। महिला उसके साथ वहां करीब चार वर्ष रही। उस दौरान पति से उसको दो बच्चे भी हुए। इसके बाद में पति ने महिला को बहाने से गांव भेज दिया। 

महिला कुछ समय ससुराल में रही। इस दौरान सबकुछ ठीक चला। इसके बाद करीब सात माह पहले पति ने किसी बात पर नाराज होकर महिला को फोन पर ही एक साथ तीन बार तलाक बोल कर रिश्ता खत्म कर दिया। तीन तलाक की जानकारी गांव में फैली तो परिवार के लोगों में खलबली मच गई।

इस पर गांव में पंचायत हुई, जिसमें महिला को इद्दत, हलाला के बाद फिर इद्दत करने का फरमान सुनाया गया। इद्दत पूरी हुई तो ससुरालियों ने हलाला के नाम पर एक युवक से निकाह करा दिया। इसके बाद में युवक से तलाक दिलाकर महिला दोबारा इद्दत पर बैठ गई। इद्दत पूरी होने पर वह पति से दोबारा निकाह के लिए गई तो पता चला कि उसने दूसरी शादी कर ली।

पति ने उसे दोबारा अपनाने से मना कर दिया। अब महिला न्याय पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है। उसका आरोप है कि हलाला के नाम पर युवक से निकाह करवाया गया। उस दौरान पति, देवर समेत सात रिश्तेदारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इससे पहले स्वार क्षेत्र की आयशा भी इन परंपराओं का शिकार हुई। उसे शौहर ने दोबारा अपनाने से मना कर दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करके मामले की विवेचना की जा रही है। निष्पक्ष जांच की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments