Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

तूफ़ानों से आँख मिलाओ, सैलाबों पर वार करो - डॉ ब्रजेश यादव

धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया समाजसेवी डॉ ब्रजेश यादव का जन्मदिन 

तूफ़ानों से आँख मिलाओ, सैलाबों पर वार करो,
मल्लाहों का चक्कर छोड़ो, तैर के दरिया पार करो।
फूलों की दुकाने खोलो, ख़ुशबू का व्यापार करो।
और अगर ये गुनाह है, तो ऐसे गुनाह बार बार करो।

एटा  -  उद्योगपति एवं समाजसेवी डॉ ब्रजेश यादव का जन्मदिन उनके समर्थकों एंव परिजनों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एटा मुख्यालय पर उनके अनुज संजेस यादव के नेतृत्व में जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित एंव अंग वस्त्र भी दिये गये। यही नहीं एटा शहर में रेलवे स्टेशन पर जाकर कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों को भोजन, फल और वस्त्र भी दान किए गए। 

शहर की कांशीराम कालौनी में रह रहे अत्यंत गरीब एंव असहाय लोगों को वस्त्र वितरित तथा शहर के ही काली मंदिर ठंडी सड़क पर साधू संतों को फल, अंग वस्त्र तथा दक्षिणा दी गई। एटा शहर में उनके समर्थकों का जोश और उत्साह देखने योग्य था। 

वहीं उनके गाँव नगला चंदी में लोगों ने अपने बेटे, भाई का जन्मदिन पूरे पूरे ग्राम पंचायत के साथ मिलकर बड़ी हर्ष उल्लाश के साथ मनाया। वही उनके चाहने बालों ने अलीगंज, सराय अगहत में भी केक काटकर मिठाइयाँ बाँटी।

इसी तरह मैनपुरी जनपद में भी कई जगह उनके समर्थकों ने केक काटकर डॉ ब्रजेश यादव के दीर्घायु की कामना की। 

इसी कड़ी में जिला फरूखाबाद के उनके समर्थकों का जोश और जुनून भी देखने योग्य था। रात्रि के 12 बजते ही जैसे ही 1 जुलाई की शुभ बेला आई ब्रजेश यादव के समर्थकों ने केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी। बाद में सैकड़ों युवाओं ने मोटरसाइकिलों से शहर में घूमकर डॉ ब्रजेश यादव जिन्दाबाद के नारे भी लगायें। 



डॉ ब्रजेश यादव इस मौके पर अपने आवास मुंबई और पूना में थे। बहां भी उनके जन्मदिन की धूम रही। सनद रहे डॉ ब्रजेश यादव की छबि गरीब और जरूरतमंद लोगों में एक मसीहा बाली रही है। गरीब और पीडितों की वह शुरू से ही दिल खोलकर मदद करते हैं। सोशल मीडिया पर ब्रजेश यादव के तो एक दिन पहले से ही उनके जन्मदिन की धूम मची हुई थी।

रिपोर्ट - अंकित त्रिवेदी, खबर संपादक 


Post a Comment

0 Comments