आगरा - आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के प्रकाश नगर में 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। वो काफी समय से परेशान चल रही थी। उसकी मां ने अपने पति, सास और बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
आरोप है कि वो बेटी का उत्पीड़न कर रहे थे। इसी से तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। किशोरी का शव शनिवार सुबह घर में ही फंदे से लटकता मिला।
कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें लिखा है कि मेरी मौत के जिम्मेदार पिता, भाई, दादी और बुआ हैं। इन लोगों ने मेरी जिंदगी नरक कर दी है। मां को पागल कर दिया है।
पिता ने उसे पढ़ाया तक नहीं
भाई ने कुछ दिन पहले घर में आग लगाई दी। पिता खाने तक के लिए नहीं देता। वो चाहती है कि इन सभी को सजा मिले। उसने लिखा है कि पिता ने उसे पढ़ाया तक नहीं। उसे और उसकी मां को भूखा रखा जाता है।
वे लोग उन्हें मार देना चाहते हैं। इसी कारण जान देने जा रही है। भगवान ऐसा पिता और बड़ा भाई किसी को न दें। इसी सुसाइड नोट के आधार पर उसकी मां ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
REPORT - प्रेम चौहान, आगरा
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374