Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

जिलाधिकारी डा0 अखिलेश कुमार ने पूर्व माध्यमिक विद्यायल पूरनपुर का किया औचक निरीक्षण


पीलीभीत: तहसील पूरनपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरनपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा अध्यापकों का उपस्थिति रजिस्टार  चेक किया और साथ ही साथ छात्र/छात्राओं का   उपस्थिति रजिस्टार व छात्र/छात्राओं को वितरित की गई पाठ पुस्तकें व पोशक वितरण का रजिस्टार चेक किया गया। महोदय द्वारा जांच में कुछ कमियों पाने पर उप जिलाधिकारी श्री जे0पी0चैहान पूरनपुर को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी महोदय द्वारा कक्षा में अध्यापक द्वारा दी जा रही शिक्षा का मौके पर जाकर देखा और छात्र/छात्राओं से पढाये जा रहे विषय से सम्बन्धित कुछ प्रश्न भी किये और छात्र/छात्राओं को शिक्षा से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। साथ ही साथ बच्चों को मेहनत एवं लगन से पढाई करने के लिये भी प्रेरित किया।
महोदय द्वारा मिड डे मिल के बारे में जानकारी ली गई और रोस्टर वाइज भोजन दिया जा रहा या नही इसकी भी जानकारी ली गई। जांच के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा विद्यालय की साफ-सफाई व पेयजल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये।

जांच के दौरान उपजिलाधिकारी श्री जे0पी0 चैहान, नायब तहसीलदार श्री अनुराग सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


                                                                                                              
ब्यूरो शीराज़ मालिक पीलीभीत

Post a Comment

0 Comments