Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

हरदोई : पति की गोली से घायल पत्नी की लखनऊ में मौत - INA NEWS

हरदोई : बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कोइलहा गांव में पति गंभीर यादव ने अपनी पत्नी साधना को गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल साधना की लखनऊ केजीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना सोमवार 21 सितंबर की सुबह करीब 4:30 बजे हुई थी।

साधना को सीने में गोली लगी थी। परिजन राजकुमार, सीमा और रीना उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज ले गए थे। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे लखनऊ केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। शुक्रवार 25 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे साधना ने दम तोड़ दिया।

साधना की शादी करीब 15 साल पहले कोइलहा निवासी गंभीर यादव से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें 14 साल की काजल, 11 साल का रौनक और 4 साल की रूही शामिल हैं। पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। सोमवार तड़के जब घर के लोग सो रहे थे, तभी कमरे से साधना के रोने और चीखने की आवाज आई। परिवार के लोग वहां पहुंचे तो साधना घायल हालत में पड़ी थी। आरोप है कि गोली मारने के बाद गंभीर ने परिजनों को गाली दी और धमकाया। ननद रीना के मुताबिक, आरोपी ने उन्हें सामने से हटने को कहा और विरोध करने पर गोली मारने की धमकी भी दी। इसके बाद गंभीर वहां से फरार हो गया।

Post a Comment

0 Comments