Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

शाहजहांपुर : इंस्टाग्राम स्टोरी के विवाद में साइकिल मिस्त्री की चाकू से गोदकर हत्या, मुख्य आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा - INA NEWS

शाहजहांपुर : जिले के कांट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात इंस्टाग्राम स्टोरी और कथित प्रेम संबंधों को लेकर हुए विवाद में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कमलनैनपुर गांव निवासी साइकिल मिस्त्री गौतम मौर्य (20 वर्ष) के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी समीर को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के अनुसार, गौतम मौर्य जलालाबाद रोड पर नहर कोठी के पास साइकिल की दुकान में काम करता था। शुक्रवार रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच दिलावरपुर चौराहे के पास घटना हुई। आरोप है कि मुख्य आरोपी समीर ने गौतम को फोन करके बुलाया और अपने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार सिर, गले और कंधे पर लगे। हमले के बाद आरोपियों ने घायल युवक को सड़क किनारे फेंककर भागने की कोशिश की।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी समीर को घेर लिया और पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घायल गौतम को पहले सीएचसी और फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। गौतम अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे।

आरोपी का दावा और वीडियो
आरोपी समीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेखौफ होकर कहता है कि उसने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया। उसका आरोप है कि गौतम उसकी बहन के साथ गलत व्यवहार कर रहा था। पुलिस ने इस वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया है। इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर हुए विवाद को ही हत्या का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

मुठभेड़ में आरोपी घायल
समीर को हिरासत में लेने के बाद चाकू बरामदगी के दौरान उसने पुलिस पर हमला करने और भागने की कोशिश की। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने चार अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है।

एसपी सौरभ दीक्षित ने घटनास्थल और मेडिकल कॉलेज पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी समीर गिरफ्तार है और मामले की गहन जांच के लिए एसपी सिटी देवेंद्र कुमार की अगुवाई में दो टीमें गठित की गई हैं। इलाके में तनाव की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments