Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

योगी : कानून व्यवस्था मजबूत, दंगों पर पूर्ण नियंत्रण - INA NEWS

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित डी-3 त्रिवेणी कार्यक्रम में कहा कि माफियाओं का सफाया करना उनका प्रिय विषय है और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, "माफिया का सफाया करना ही मेरा प्रिय विषय है। आगे भी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते रहूंगा।" उन्होंने दावा किया कि एक समय उत्तर प्रदेश में माफियाओं का बोलबाला था और वे समानांतर सरकार चलाते थे, लेकिन अब स्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं।

कानून व्यवस्था पर जोर
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में दंगे, उपद्रव और असुरक्षा का माहौल था। त्योहारों में व्यवधान डाले जाते थे, व्यापारी और बेटियां सुरक्षित नहीं थीं तथा सत्ता में बैठे लोग दंगाइयों को संरक्षण देते थे। अब स्थिति बदल चुकी है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "जो भी त्योहारों में खलल डालने की कोशिश करेगा, उसका वर्तमान और भविष्य दोनों समाप्त हो जाएंगे।" मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, दंगों पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित हो गया है।

राम मंदिर का जिक्र
मुख्यमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को डबल इंजन सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि 500 वर्षों के इंतजार के बाद यह सपना साकार हुआ है। पहले रामभक्तों पर लाठियां और गोलियां चलती थीं, लेकिन अब अयोध्या विश्वस्तरीय धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में तेजी से विकसित हो रही है।

Post a Comment

0 Comments