वाराणसी : वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध शस्त्रों और कारतूसों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चोलापुर पुलिस और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम ने कटारी ब्लॉक के पास से गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक रिवॉल्वर, दो पिस्तौल, एक तमंचा, भारी मात्रा में कारतूस और एक चोरी की बाइक समेत छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
- अखिलेश उर्फ मोनू राजभर (रैचनपुर)
- अरुण राजभर (अटेसुआ)
- हिमांशु कुमार उर्फ सनी (धौरहरा, चौबेपुर)
- आभाष सिंह (शिवरामपुर)
- विशाल सिंह (नेहियां)
- अनिकेत चौहान (गोसाईंपुर मोहांव)
- नमन मिश्रा उर्फ अस्तीशू (गुरवट)
बरामदगी:
- एक रिवॉल्वर (.32 बोर) + 6 कारतूस
- एक पिस्टल (7.65 एमएम) + 2 कारतूस
- एक तमंचा (.315 बोर) + 3 कारतूस
- एक पिस्टल (9 एमएम) + 2 कारतूस
- एक चोरी की बाइक
विभिन्न कंपनियों के 6 मोबाइल फोन
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि वे शौक के नाम पर अवैध हथियार इकट्ठा करते थे। इन हथियारों के सहारे वे लोगों को डरा-धमकाकर चोरी, छिनैती और लूट की वारदातें अंजाम देते थे। इसके अलावा, अच्छी कीमत मिलने पर राह चलते लोगों को हथियार बेचने का भी धंधा करते थे। सभी हथियार मुख्य रूप से बिक्री के उद्देश्य से ही रखे गए थे।
पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों और हथियारों के स्रोत की भी तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध हथियारों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374