लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रभु श्रीराम हमारी संस्कृति और सभ्यता के आधार हैं। राम मंदिर निर्माण आंदोलन 500 वर्षों तक विभिन्न रूपों में चलता रहा, क्योंकि प्रभु श्रीराम का नाम हर भारतीय को एक-दूसरे से जोड़ने वाला सूत्र है।
मंगलवार को लखनऊ में जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी की रामकथा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मनुष्य के जीवन की हर समस्या का समाधान प्रभु श्रीराम के नाम में है। दुनिया में रहने वाले हर भारतीय का डीएनए प्रभु श्रीराम से जुड़ा हुआ है। भारत को पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक जोड़ने वाला एक ही नाम है और वह है प्रभु श्रीराम का।”
सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर के लिए भारत के पूज्य संतों ने निरंतर अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन को भारतीय सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह आंदोलन सदियों तक जीवित रहा क्योंकि यह सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण का प्रतीक है।
“राम हमारी संस्कृति का आधार हैं। यही कारण है कि राम मंदिर के निर्माण का आंदोलन 500 वर्षों तक किसी न किसी रूप में चलता रहा।”
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रामकथा के महत्व पर भी प्रकाश डाला और जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी के योगदान की सराहना की।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374