दिल्ली : राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी में स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 38 लोग घायल हो गए हैं।
दिल्ली फायर सर्विस को सुबह 8:50 बजे आग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। firefighters ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग रेस्टोरेंट के बेसमेंट से शुरू हुई थी।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अभी भी कुछ लोग रेस्टोरेंट के अंदर फंसे हो सकते हैं। दमकल टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। घायलों को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया है।
आम आदमी पार्टी विधायक सोमनाथ भारती का बयान
आप विधायक सोमनाथ भारती, जिनका विधानसभा क्षेत्र हौज रानी है, ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि बहुमंजिला इमारत में सुबह करीब 8:30 बजे आग लगी। उन्होंने आशंका जताई कि इसमें मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीकी नागरिक फंसे हो सकते हैं।
आग का कारण अभी अज्ञात
आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार शॉर्ट सर्किट या रसोई में किसी गैस लीकेज के कारण आग लगी हो सकती है।
बैक-टू-बैक घटनाएं
यह घटना दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार को हुई इमारत ढहने की घटना के ठीक एक दिन बाद हुई है। मुकुंदपुर में संदिग्ध एलपीजी सिलिंडर विस्फोट के कारण 10 लोग घायल हुए थे।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374