प्रयागराज: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के निदेशक पर अपनी नर्स से छेड़खानी और जबरन शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता नर्स ने पुलिस को बताया कि आरोपित डॉक्टर ने अपने एक साथी के साथ मिलकर दो बार उसके साथ घिनौनी हरकत की कोशिश की।
पुलिस ने अस्पताल निदेशक डॉ. मनीष केसरी और एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध छेड़खानी, धमकी और अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच चल रही है।
पीड़िता का बयान
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह उक्त निजी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थी। करीब पांच महीने काम करने के बाद नर्सिंग परीक्षा के कारण उसने इस्तीफा दे दिया। परीक्षा के बाद जब वह दोबारा नौकरी के लिए संपर्क किया तो डॉ. मनीष केसरी ने 15 मार्च से जॉइन करने को कहा। इस दौरान डॉक्टर ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया।
20 मार्च की रात को डॉ. मनीष ने उसे अस्पताल के गेट पर बुलाया, कार में बिठाया और सुनसान जगह पर ले गए। वहां कंधे पर हाथ रखकर अपनी ओर खींचा और विरोध करने पर धमकी दी।
26 मार्च की रात को ड्यूटी के दौरान डॉक्टर ने उसे ऑपरेशन थिएटर में बुलाया। वहां पहले से मौजूद एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता के अनुसार, दोनों नशे की हालत में थे। उन्होंने उसके मुंह में रूमाल ठूंसकर पट्टी से मुंह और हाथ बांध दिए। वह काफी संघर्ष करती रही, लेकिन हाथ बंधे होने से कमजोर पड़ गई। किसी तरह वह वहां से बचकर बाहर निकलने में सफल हो गई।
पुलिस की कार्रवाई
सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया, “पीड़िता की शिकायत पर छेड़खानी के मामले में डॉ. मनीष केसरी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374