शाहजहांपुर : रविवार सुबह कांट-जलालाबाद हाईवे पर कमलनैनपुर चौराहे के पास एक पत्थर से भरे कंटेनर ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चे समेत तीन अन्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11 बजे जलालाबाद की ओर से आ रहा ऑटो रिक्शा कमलनैनपुर चौराहे के पास पहुंचा ही था कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे पत्थर भरे कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो में सवार छह लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। सभी मृतक जलालाबाद क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। घायलों को तुरंत सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस की कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कंटेनर को कब्जे में ले लिया। कंटेनर चालक टक्कर के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शिनाख्त का काम भी चल रहा है।
हाईवे पर जाम
दुर्घटना के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों ने मदद के लिए आगे बढ़कर घायलों को बाहर निकाला।पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374