बागपत : भावनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में गोकशी के 25 हजार रुपये इनामी बदमाश यामीन उर्फ टुच्चा को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसी दिन बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने बावली नहर की पटरी पर चल रही अवैध तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
भावनपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने घेराबंदी कर यामीन उर्फ टुच्चा को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यामीन पर विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार था।
गोकशी की घटना
14 अप्रैल की रात को गांव पंचगांव पट्टी में मूले सिंह के ईख के खेत में संरक्षित पशुओं की हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलने पर बजरंग दल और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस ने गोकशी के आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
अवैध तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़
इसी दिन बड़ौत कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने बावली नहर की पटरी पर एक खंडहर में चल रही अवैध तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया।
बरामदगी:
18 तमंचे
2 बंदूकें
7 कारतूस
6 अधबने तमंचे
तमंचा बनाने का सामान
गिरफ्तार
सलीम (निवासी करनावल, मेरठ, हाल पांची)फरमान (निवासी पांची) ,शोएब (निवासी पांची), गिरोह का सरगना मेहरबान (फरमान और शोएब का पिता) जंगल में भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
एसपी का बयान
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि सलीम दिन में अप्रशिक्षित डॉक्टर बनकर लोगों का इलाज करता था, जबकि रात में तमंचा फैक्टरी चलाता था। पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुट गई है।
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374