जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक मई को हुए चर्चित आजाद बिंद हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवि यादव को सोमवार सुबह पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ में आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें लाइन बाजार थाना प्रभारी केके सिंह घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ मोड़ के पास देर रात यह मुठभेड़ हुई। पुलिस और एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि रवि यादव इलाके में छिपा हुआ है। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख रवि यादव ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुठभेड़ में लाइन बाजार थाना प्रभारी केके सिंह के हाथ में गोली लगी है। हालांकि पुलिस के दो जवान बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बाल-बाल बचे।
एक लाख का इनामी था रवि
रवि यादव जौनपुर के प्रसिद्ध दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। उस पर पुलिस द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अब इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
अधिकारियों ने बताया कि रवि यादव काफी खतरनाक अपराधी था और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बचता आ रहा था।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374