Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

जबलपुर : तूफान में पलटी क्रूज बोट, बरगी डैम में 9 की मौत - INA NEWS

जबलपुर : नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम हुए क्रूज बोट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। शुक्रवार को बचाव दल ने तीन और शव बरामद किए। हादसे में कुल 43 लोग क्रूज बोट पर सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम अचानक आए तेज तूफान और तेज हवाओं के कारण क्रूज बोट पलट गई। हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू किया गया, जिसमें अब तक 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जबकि 6 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

राज्य के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि लापता पर्यटकों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है। उन्होंने कहा, “बचाव कार्य पूरा होने के बाद हादसे की विस्तृत जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

बचाव कार्य जारी
लापता लोगों की तलाश में सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रात भर लगी रहीं। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि पलटी हुई क्रूज बोट को पानी से बाहर निकालने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन का उपयोग किया जा रहा है।

बरगी डैम मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित है और पर्यटकों के बीच क्रूज बोट की सवारी काफी लोकप्रिय है।
मृतक: 9
बचाए गए: 28
लापता: 6
कुल सवार: 43
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस क्षेत्र में अनावश्यक भीड़ न लगाएं ताकि बचाव कार्य सुचारू रूप से चल सके।

Post a Comment

0 Comments