Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

बरेली : विप्रा शर्मा के खिलाफ नया ठगी मामला, 8.35 लाख का आरोप - INA NEWS

बरेली : फर्जी आईएएस अधिकारी विप्रा शर्मा के ठगी के सिलसिले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उसके खिलाफ एक और ठगी का मामला दर्ज किया गया है। किला थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, विप्रा शर्मा ने लेखपाल की सरकारी नौकरी दिलाने के झांसे में एक युवक के परिवार से 8.35 लाख रुपये ठगे हैं।

किला थाना क्षेत्र के रोठा निवासी इंद्रपाल सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि तीन-चार साल पहले उनकी मुलाकात अमित कुमार और उसके पिता राघवेंद्र से हुई थी। दोनों ने उनके बेटे शुभम को लेखपाल के पद पर नौकरी दिलाने का लालच दिया। इसके बाद उन्हें सीबीगंज थाना क्षेत्र के स्लीपर रोड पर बुलाया गया, जहां विप्रा शर्मा से मुलाकात कराई गई।

विप्रा ने खुद को एडीएम बताया
विप्रा शर्मा ने खुद को एडीएम बताते हुए नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। इंद्रपाल सिंह ने पहले 7.25 लाख रुपये आरोपी को सौंप दिए। कुछ समय बाद आरोपीयों ने शुभम को उत्तर प्रदेश शासन का फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। जब नौकरी नहीं लगी तो पूछताछ की गई तो आरोपीयों ने चुनाव आचार संहिता का बहाना बनाया।

आचार संहिता समाप्त होने के बाद भी नौकरी नहीं लगने पर फिर संपर्क किया गया। तब आरोपीयों ने राजस्व परिषद के सचिव के तबादले का हवाला देते हुए अतिरिक्त 1.10 लाख रुपये मांगे। 17 अप्रैल 2026 को शुभम के नाम से दूसरा फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया। जब शुभम ने इंटरनेट पर सत्यापन किया तो सारी ठगी का खुलासा हुआ।

अब तक 12 से ज्यादा मामले
पुलिस के अनुसार, विप्रा शर्मा और उसकी बहनों के खिलाफ ठगी के कुल 12 से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं। इस नए मामले में विप्रा शर्मा के अलावा अमित कुमार और राघवेंद्र को भी नामजद किया गया है।

Post a Comment

0 Comments